- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- विश्वनाथ धाम में पांच...
उत्तर प्रदेश
विश्वनाथ धाम में पांच हेल्प डेस्क शुरू, लॉकर सुविधा नहीं होगी उपलब्ध
Dolly
25 Jun 2025 5:25 PM IST

x
varanasi वाराणसी : सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में पांच हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। खोया-पाया केंद्र भी बनेगा। सावन मास के दौरान धाम परिसर में लॉकर की सुविधा नहीं मिलेगी।
ऐसे में श्रद्धालु अपने घर, होटल या ठहरने दूसरे स्थान पर ही सामान रखकर दर्शन करने आ सकते हैं। मंदिर न्यास की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिये श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए लगातार जानकारी दी जा रही है। मंदिर न्यास की ओर से जारी वीडियो में मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण ने बताया कि सावन की एसओपी के अनुसार धाम में तैयारियां कराई जा रही हैं।
विभागीय बैठकें हो चुकी हैं। धाम परिसर में एंड टू एंड बैरिकेडिंग कराई जा रही है। भीड़ की वजह से दर्शन में समय लग सकता है, इसलिए श्रद्धालुओं से विशेष अपील की गई है। अनुरोध किया गया है कि वे खाली पेट कतार में न लगें। अपने साथ बैग, सामान, मोबाइल, पेन सहित प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर न आएं। सावन भर श्री काशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन नहीं होंगे।
Tagsविश्वनाथहेल्प डेस्कलॉकरसुविधाVishwanathHelp DeskLockerFacilityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





