उत्तर प्रदेश

हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों से उगाही करने वाले दो युवतियों सहित पांच गिरफ्तार

Admin4
28 Dec 2022 6:44 PM GMT
हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों से उगाही करने वाले दो युवतियों सहित पांच गिरफ्तार
x
रामपुर। भोले भाले लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर उनके साथ उत्पीड़न करने के मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के निर्देश में बनाई गई टीम ने सेंटपॉल्स स्कूल के पास एक मकान में छापा मारकर दो युवतियों और तीन युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि छह लोग भागने में सफल हो गए। बुधवार को एसपी ने इसका कांड का खुलासा। बचे आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। पुलिस को इनके पास से रुपये मोबाइल के साथ कुछ आपत्ति जनक सामान भी मिला।
हुस्न के जाल में फंसाकर लोगों से पैसा वसूलने का काम तेजी से चल रहा था। इस दौरान कई लोग इसका शिकार भी हो चुके थे। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई थी। उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी और सिविल लाइन इंस्पेक्टर को इस घटना का खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए थे। जिसके बाद टीम लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही थी।
मंगलवार रात को पुलिस चौकी पनवड़िया पर पहुंचकर मुखबिर ने बताया कि पुष्पग्रीन कालोनी निकट सेंन्टपॉल स्कूल के पास शरीफ अहमद पुत्र अक्कन खां के मकान में कुछ स्त्री व पुरूषों द्वारा अनैतिक व्यापार किया जा रहा है उसके बाद क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी सिविल लाइन इंस्पेक्टर किशन अवतार फोर्स के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पुष्प ग्रीन कालोनी निकट सेंटपॉल्स स्कूल के पास शरीफ अहमद के मकान पर पहुंच गए। छापा मारने पर पुलिस को देखकर कुछ लोग मौका पाकर वहां से भाग गए,जबकि पुलिस ने दो युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार करने के बाद थाने ले आए।
बुधवार को एसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि यह लोग उनको किसी न किसी व्यक्ति को जाल में फंसाकर उनका वीडियों बना लेते है। उसके बाद उनसे पैसे वसूलते है। इसकी शिकायतें लगातार मिल रही थी। पांच आरोपी पकड़े गए है। फरारों को भी तलाश किया जा रहा है। पुलिस को वहां से 11700 रुपये,3 मोबाइल के अलावा कुछ आपत्ति जनक सामान भी मिला। यह लोग वह उनको बुलाते है। वीडियो बनाकर उनके साथ मारपीट करने के बाद उनसे पैसे वसूलते है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला का कहना है कि अभी भी इस अभियान के तहत छापेमारी जारी है। लगातार शिकायत मिल रही है कि धर्मशालाओं और होटलों में यह धंधा तेजी से चल रहा है,इस सामजिक क्राइम को जड़ से खत्म करना है। सभी के बच्चे स्कूल कालेज आते जाते है। इसका छात्र-छात्राओं पर बुरा असर पड़ता है। यह धंधा काफी समय से चल रहा है। इसमे बरेली मुरादाबाद के अलावा अन्य जिलों के युवक और युवतियां भी शामिल हो सकती है। उनको को भी तलाश किया जा रहा है।
लोगों को फंसाकर उनसे वसूली करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को एक मकान से गिरफ्तार किया। जिसमे एक आरोपी राहुल बिजली कर्मचारी का बेटा है, जबकि फरार चल रहे श्रीकांत राना भी एक बिजली कर्मचारी का बेटा है। पुलिस सभी का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उनका चालान कर दिया गया।
1.दीपक कश्यप पुत्र हरद्वारी लाल कश्यप निवासी शिवापुरम कालोनी थाना सिविल लाइन
2. नेहा (काल्पनिक नाम)
3. राहुल पुत्र राजीव निवासी हाईडिल कालोनी निकट रोडवेज थाना सिविल लाइन
4. सविता (काल्पनिक नाम)
5. दीपक यादव पुत्र जसवीर सिंह निवासी कृष्णा बिहार इन्द्रप्रस्थ कालोनी ज्वालानगर
1.ओमकार पुत्र दर्शन निवासी जौलपुर थाना पटवाई
2. अभिषेक सिक्का पुत्र विरेन्द्र कुमार सिक्का निवासी मालवीनगर कालोनी थाना कोतवाली जिला जनपद मुरादाबाद
3. श्रीकान्त राना पुत्र राजीव राना निवासी हाईडिल कालोनी थाना सिविल लाइन
4. इमरान उर्फ शेट्टी पुत्र नामालूम निवासी अजीतपुर थाना
5. रीता (काल्पनिक नाम)
6. गीता (काल्पनिक नाम)
Admin4

Admin4

    Next Story