उत्तर प्रदेश

किशोरी से दुष्कर्म के पांच आरोपी गिरफ्तार

Admin4
26 Dec 2022 6:42 PM GMT
किशोरी से दुष्कर्म के पांच आरोपी गिरफ्तार
x
भगतपुर। नाबालिग किशोरी से रेप करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर शक्तिखेड़ा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी से शुक्रवार देर रात गांव के ही पांच युवकों ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के मामा की तहरीर पर पुलिस ने अजय पाल पुत्र विजयपाल, गिरीश पुत्र भूरे, जितेंद्र पुत्र हरी सिंह, अमन पुत्र जीत सिंह और अर्जुन पुत्र महेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
किशोरी के मामा के अनुसार उसकी भांजी गांव में पास के ही किराना की दुकान से शाम करीब छह बजे सामान लेने गई थी। किशोरी के मामा व परिजन ढूंढते हुए रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। वहां किशोरी मौजूद थी। किशोरी के मामा ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी और उसके परिजनों को थाने बुला ले गई और मामा की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी।

Admin4

Admin4

    Next Story