उत्तर प्रदेश

कैंप कार्यालय पर मनाई गई प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि

Admin Delhi 1
28 May 2023 5:38 AM GMT
कैंप कार्यालय पर मनाई गई प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि
x

प्रतापगढ़: नगर स्थित क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। समारोह को वर्चुअल संबोधित करते हुए कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पं. नेहरू ने आधुनिक भारत के परिवेश की मजबूत पृष्ठभूमि रखते हुए देश को दुनिया के वैश्विक मंच के नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होने कहा कि पं. नेहरू की नीतियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को संविधान की गरिमा को बचाने के लिए लोकतांत्रिक संघर्ष को मजबूत बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया।

संयोजक छोटे लाल सरोज व शैलेन्द्र मिश्र ने पं. नेहरू के राष्ट्रीय योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष लाल विनोद प्रताप सिंह, कालिका प्रसाद पाण्डेय, प्रमोद सिंह, मो. मतलूब खान, अजय शुक्ल गुडडू, हर्षद श्रीवास्तव, सिंटू मिश्र, महन्त द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर मो. मोबीन, संजय सिंह, सुनील सिंह मोनू, शिवाकांत मिश्र, लाल स्नेहांस प्रताप सिंह, विपिन शुक्ल, मो. शब्बीर, जमाल, हरकेश सिंह, सुरेश सिंह, अमरनाथ तिवारी आदि रहे।

Next Story