उत्तर प्रदेश

Firozabad: युवक ने चचेरी नाबालिग बहन की हत्या की

Admindelhi1
15 March 2025 12:49 PM IST
Firozabad: युवक ने चचेरी नाबालिग बहन की हत्या की
x

फिरोजाबाद: जसराना थाना इलाके के गांव अकबरपुर मस्तपुर में रात में शिकोहाबाद में रहने वाले रंजीत उर्फ भोला ने अपने सगे चाचा प्रमोद पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना में गोली 12 वर्षीय नीतू पुत्री प्रमोद को लग गई। नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पीड़ित प्रमोद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों के अनुसार, कोई विवाद नहीं हुआ था।

Next Story