उत्तर प्रदेश

Firozabad: महिला आयोग सदस्य मीना कुमारी ने महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया

Admindelhi1
17 July 2025 11:54 AM IST
Firozabad: महिला आयोग सदस्य मीना कुमारी ने महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया
x

फ़िरोज़ाबाद: महिला आयोग की सदस्या मीना कुमारी ने निरीक्षण भवन में पीड़ित महिलाओं की व्यथा को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को इन महिलाओं का कष्ट निवारण के निर्देश दिया, इन महिलाओं में वह महिला शामिल थी, जो परिवार से पीड़ित होने के अलावा, कुछ रेप पीड़िता भी थी।

महिलाओं की सहायता और पुनर्वास हेतु समस्त व्यवस्था करने के निर्देश भी महिला आयोग की सदस्या ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिये, उन्होंने कहा कि जो भी पीड़ित महिलाएं, आपके पास आती हैं, उनके कष्ट का निवारण तुरंत करें, इसके बाद महिला आयोग की सदस्या ग्राम दौकेली स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र को देखने गई, जहां उन्होंने लाभार्थी महिलाओं की गोद भराई की, तथा बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया, साथ ही उन्होंने वहां के बच्चों को खिलौने की किट का वितरण भी किया। इसके बाद उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने बंदी महिलाओं से उनकी व्यथा को सुना।

इस अवसर पर उनके साथ उप जिलाधिकारी मुख्यालय रामानुज शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story