उत्तर प्रदेश

Firozabad: करंट लगने से महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

Admindelhi1
10 Aug 2025 2:14 PM IST
Firozabad: करंट लगने से महिला की मौत, दो की हालत गंभीर
x
"दो घायल"

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के जनपद फिराेजाबाद में शनिवार देर रात काे थाना टूंडला क्षेत्र के एक गांव में करंट की चपेट में आकर महिला की माैत हाे गई। वहीं, महिला का भाई समेत दाे लाेग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला रक्षाबंधन पर राखी बांधने अपने घर आई थीं।

थाना प्रभारी टूंडला अंजीश कुमार ने रविवार काे बताया कि गांव जरोली कला में रक्षाबंधन के पर्व पर शनिवार काे अपने फूफा राजू (38 के घर भाई रजत(18) को राखी बांधने आई सुलेखा (20) की हाइटेंशन लाइन का करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला फूफा राजू और भाई रजत को राखी बांध रही थीं तभी अचानक तेज हवा चलने के कारण घर में लगे टिन शेड 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। इससे टिन शेड में करंट आ गया और उसकी चपेट में आने से महिला सुलेखा की मौत हो गई। इस दाैरान उसे बचाने के प्रयास में फूफा राजू और भाई रजत भी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन दोनों झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं मृतक महिला के शव काे पाेस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की गई.

Next Story