उत्तर प्रदेश

Firozabad: निगम टैक्स का बोझ तोड़ रहा जनता की कमर: सोली जैन

Admindelhi1
27 Feb 2025 8:53 AM IST
Firozabad: निगम टैक्स का बोझ तोड़ रहा जनता की कमर: सोली जैन
x
"टैक्स वसूली को रोकने की मांग"

फिरोजाबाद: नगर निगम द्वारा नगर की जनता पर तुगलकी फरमान को रोकने के लिये सपा के राष्ट्रीय सचिव जैन सोली ने जलकर व गृहकर के रूप में बढ़े हुए टैक्स वसूली को रोकने की मांग करते हुए कहा है कि सत्ताधारी जनप्रतिनिधि केवल जनता का उत्पीड़न रोकने का दिखावा कर रहे है

उन्होंने कहा है, कि नगर निगम के तुगलकी फरमान और बकाए टैक्स पर 24% ब्याज के कारण भवन स्वामी परेशान है।वही सत्ताधारी जन प्रतिनिधि द्वारा सोशल मीडिया पर 3 जून 2023 को डाली गयी पोस्ट जिसमे नगर निगम की महापौर का भी जिक्र है, जो जनता का उत्पीड़न रोकने का केवल दिखावा कर रहे है। उन्होंने गृहकर व जलकर बकाया पर 12% ब्याज को रोकने का ढिंढोरा तो खूब पीटा, लेकिन अब बकाये पर 24% ब्याज लगाकर वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि भवन स्वामी वर्ष 2014 के बाद से लगभग 5 गुना से ज्यादा गृहकर , जलकर दे रहे है। इसके अतिरिक्त उनसे जल मूल्य टैक्स की वसूली अलग से की जा रही है। इसके बाबजूद भी नगर निगम ने बकाया पर 24% चक्रवती ब्याज और प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड कराने पर आधा परसेंट टैक्स जनता पर थोप दिया है।

उन्होंने कहा है, कि नगर निगम के कर्मचारी मनमानी कर रहे है। उनके द्वारा किये जाने वाले दुव्यव्यवहार की शिकायतें आ रही है। और भ्र्ष्टाचार बढ़ गया है। नगर की जनता ये सब देख रही है। और आने वाले समय मे इन्हें सबक भी सिखायेगी, कि उन्हें किस तरह टैक्स के बोझ से दबाया जा रहा है। राहत के नाम पर केवल झूठे प्रचार - प्रसार किये जा रहे है। उन्होंने मांग करते हुए कहा है, कि नगर निगम की महापौर को तत्काल बोर्ड की बैठक बुलाकर बकाया पर 24% ब्याज और आधा परसेंट प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को रोकने का प्रस्ताव पास कर रोक लगानी चाहिए।

Next Story