उत्तर प्रदेश

Firozabad: टेंपो चालकों ने अवैध वसूली के विरोध में की हड़ताल

Admindelhi1
27 Sept 2024 12:22 PM IST
Firozabad: टेंपो चालकों ने अवैध वसूली के विरोध में की हड़ताल
x
नगर पालिका ने ऑटो चालकों का जीना किया दुश्वार

फिरोजाबाद: स्थानीय नगर पालिका ठेकेदार द्वारा टेंपो चालकों से की जा रही अवैध वसूली के विरोध में टेंपो चालकों ने हड़ताल कर दी। हड़ताल के चलते शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।टेम्पो चालको का कहना है कि शिकोहाबाद नगर पालिका के ठेकेदारों ने जीना हराम कर दिया है। गरीबों की जेब से पैसा निकालने के लिए नगर पालिका नये-नये नियम लाती रहती है। टेंपो चालकों का आरोप है कि शिकोहाबाद नगर पालिका के ठेकेदार उनसे अवैध वसूल रहे हैं जो पूरी तरह से अवैध है। चालकों का कहना है कि पिछले कई महीनों से यह अवैध वसूली हो रही है लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

परेशान होकर उन्होंने हड़ताल करने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि जब यहां सपा की चेयरमैन थी तब कोई परेशानी नहीं होती थीं लेकिन जब से भाजपा की चेयरमैन बनी है तब से गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। हर तीसरे चौथे महीने बाद 500 रू. की रसीदें कटती रहती हैं। हड़ताल की वजह से शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा गया है और लोग परिवहन के अन्य साधनों का सहारा लेने के लिए मजबूर हो गये। चालकों ने मांग की है कि प्रशासन इस अवैध वसूली को तुरंत रोके और दोषी ठेकेदारों पर सख्त कार्यवाही करे। शहर के नागरिक भी चालकों की इस मांग का समर्थन कर रहे हैं और प्रशासन से न्याय पूर्ण कार्यवाही की उम्मीद कर रहे हैं।

Next Story