उत्तर प्रदेश

Firozabad: टीचर्स एसो. अध्यक्षा सम्मानित, ASP ने की बधाई

Admindelhi1
25 Jun 2025 8:47 AM IST
Firozabad: टीचर्स एसो. अध्यक्षा सम्मानित, ASP ने की बधाई
x

फ़िरोज़ाबाद: ऑपरेशन जागृति अभियान चतुर्थ चरण के अंतर्गत यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष जया शर्मा द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों व उद्देश्यों एवं भावना को धरातल पर उतारने में उच्च कोटि का सहयोग प्रदान करने के लिए मंगलबार को अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद द्वारा सम्मानित किया गया।

आगरा जोन में संचालित इस अभियान के तहत जया शर्मा द्वारा जिले के भिन्न भिन्न स्थानों व बस्तियों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा उपायों और हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया ,साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को उनके प्रति हिंसा की रोकथाम,झूठे मुकदमे की रोकथाम,

किशोर-किशोरियों के प्रेम संबंधों के मामलों का सकारात्मक समाधान,साइबर सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता ,युवाओं में नशा मुक्ति और इसके दुष्प्रभाव तथा पारिवारिक विघटन और उनके समाधान पर विशेष कार्य किया गया।

Next Story