उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, हत्या की जांच में पुलिस

Admin Delhi 1
1 April 2022 4:04 PM GMT
फिरोजाबाद: विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, हत्या की जांच में पुलिस
x

क्राइम न्यूज़: थाना जसराना क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। मृतका के मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर पीट-पीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला पदुमन निवासी भगवानश्री (25) पत्नी पंकज की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी। विवाहिता की मौत से ससुरालीजनों में हडकम्प मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। मृतका के ससुरालीजनों का कहना है कि हाथवंत में लगे कंस मेला का देखने के लिए पंकज अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। उसकी पत्नी भगवानश्री ने भी साथ जाने की जिद की तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली है।

सूचना पर जनपद कासगंज के गांव नगला भिखारी निवासी मृतका के मायका पक्ष के लोग भी आ गये। जिन्होंने पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाते हुये सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। मृतका के पिता सरन सिंह ने बताया कि उन्होंने पुत्री भगवानश्री की शादी तीन वर्ष पूर्व की थी। उनका आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने भगवानश्री की पीट-पीट कर हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटकाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story