उत्तर प्रदेश

Firozabad: मिशन शक्ति के तहत संकल्प हब द्वारा विशेष आयोजन

Admindelhi1
10 Sept 2025 10:05 AM IST
Firozabad: मिशन शक्ति के तहत संकल्प हब द्वारा विशेष आयोजन
x

फ़िरोज़ाबाद: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति ' संकल्प' हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन योजना के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेशानुसार महिला कल्याण विभाग जिला प्रोबेशन अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में सितंबर माह में चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र खंड नारखी के कन्या प्राथमिक विद्यालय, ग्राम जौंधरी, में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु कार्यक्रम आयोजन किया गया ।

जिसमें छात्राओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में चलाए जा रहे प्रशिक्षण के विषय में जानकारी दी एवं छात्राओं को वहां जाकर अपने नामांकन कराने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही छात्राओं को विभागीय योजनाओं सम्बन्धी पैंपलेट वितरण किये गये।

कार्यक्रम में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन योजना के कर्मचारी असिस्टेंट अकाउंट मोहिनी शर्मा और अरुण कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, वृद्धा पेंशन , विकलांग पेंशन , विधवा पेंशन , मातृत्व वंदना योजना एवं सरकार की समस्त योजनाओं के बारे में और हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में मौजूद स्कूल के प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापक, उपस्थित रहे।

Next Story