उत्तर प्रदेश

Firozabad: स्मार्ट सिटी को एक ओवरब्रिज की सौगात मिलेगी

Admindelhi1
19 Aug 2024 9:09 AM GMT
Firozabad: स्मार्ट सिटी को एक ओवरब्रिज की सौगात मिलेगी
x
चारो चौराहो पर जाम से मिलेगी मुक्ति

फिरोजाबाद: नगर को जाम से छुटकारा दिलाने के लिये सदर विधायक ने किया मैट्रो की तर्ज पर ओवरब्रिज बनबाने के लिये प्रयास इसके बन जाने से आसान होगा यातायात.

फिरोजाबाद की स्मार्ट सिटी को एक ओवरब्रिज की सौगात मिलने जा रही है। जिसके बन जाने से नगर की जनता को मुख्य चौराहो पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीदें जागती दिखाई दे रही है।

सदर विधायक मनीष असीजा के अथक प्रयासों के कारण बनने वाला यह ओवरब्रिज जो शहर के सीएल डिग्री कॉलेज से शुरू होकर अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय नगर के सामने तक तथा नगला बरी और जाटव पुरी चौराहे को क्रॉस करता हुआ रसूलपुर थाने के समीप तक बनाया जायेगा।

यह ओवरब्रिज मैट्रो की तर्ज पिलर पर बनाया जायेगा। और फ्लाई ओवर के दोनों तरफ चौड़ा और अधिक सुगम यातायात चल सकेगा। साथ ही फ्लाईओवर के नीचे से भी निकलकर जाना सम्भव हो सकेगा। पिलर का घेरा केवल 2 मीटर का होगा। वर्तमान में लगे हुए डिवाइडर पूरी तरह से हटवाये जाएंगे। यह ओवरब्रिज शहर के लिये आगामी टाइम में बढ़ती जनसंख्या व भीड़ को देखते हुए बहुत ही ऐतिहासिक होगा। और नगर के हर नागरिक को सुरक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण होने में कामयाब होगा।

नगर विधायक ने कहा है, कि इसके बनने से किसी को भी कोई परेशानी नही होगी, कुछ लोग नगर के लिये किया गया अच्छा कार्य को जाने किस तरह से देखते है। मगर मेरा वायदा है, कि बनने वाला यह फ्लाईओवर हर तरफ से शहर वासियों व दूर दराज से आने वाले मुसाफिरों को उनके सफर में मददगार साबित होगा।

Next Story