उत्तर प्रदेश

Firozabad: बदायूं में सेल्फी हादसा, नहर से शबाना का शव निकाला गया

Admindelhi1
17 May 2025 8:53 AM IST
Firozabad: बदायूं में सेल्फी हादसा, नहर से शबाना का शव निकाला गया
x
"पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाई"

फिरोजाबाद: थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार शाम एक महिला का शव नहर में मिला है। मृतका बदायूं की है और कासगंज में नहर किनारे सेल्फी लेते समय वह नहर में डूब गई थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाई है। बदायूं निवासी शबाना (30) का शव फिरोजाबाद के एका नहर पुल के पास मिला है। परिजनों ने शव की पहचान करते हुए बताया है कि शबाना गुरुवार की शाम को अपने पति शाहने आलम और बच्चों के साथ कासगंज के मारहरा स्थित दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाने गई थी।

दरगाह से लौटते समय परिवार नदरई स्थित हजारा नहर पिकनिक प्वाइंट पर रुका। जहां शबाना सेल्फी लेने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों ने रात भर शबाना की तलाश की। एटा और फिरोजाबाद में भी सूचना दी गई। शुक्रवार शाम उसका शव फिरोजाबाद में थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत जेडा झाल में मिला है। थाना एका थानाध्यक्ष रमित आर्य के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव की शिनाख्त हो गई है।

परिवारीजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story