उत्तर प्रदेश

Firozabad: अलविदा जुम्मा और रमजान के अवसर पर सुरक्षा व शांति सुनिश्चित

Admindelhi1
13 March 2026 12:36 AM IST
Firozabad: अलविदा जुम्मा और रमजान के अवसर पर सुरक्षा व शांति सुनिश्चित
x

फिरोजाबाद: जनपद में आगामी अलविदा जुम्मा की नमाज व पवित्र माह रमजान को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पीस मीटिंग का आयोजन किया गया ।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं समस्त थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई ।

मीटिंग में उपस्थित धर्मगुरुओं से त्योहारों को आपसी सहयोग, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया ।

त्योहारों के दौरान जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, जिससे सभी लोग अपने त्योहारों को सुरक्षित व शांतिपूर्ण माहौल में मना सकें । मीटिंग में उपस्थित सभी धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ।

Next Story