उत्तर प्रदेश

Firozabad: पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गयी

Admindelhi1
8 March 2025 10:14 AM IST
Firozabad: पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गयी
x
"पुलिस लाइन में शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों को लगवाई दौड़"

फिरोजाबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड की सलामी ली गयी

परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी लाइन प्रवीन तिवारी द्वारा किया गया तत्पश्चात एसएसपी ने परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए

परेड के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बहुउद्देशीय सभागार में चतुर्थ श्रेणी के पुरूष कर्मचारीगण को लोअर टीशर्ट एवं महिलाओं को साड़ी वितरित की गयीं, उन्होंने पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड, लाइब्रेरी, कैंटीन, स्टोर, परिवहन शाखा, भोजनालय, आटाचक्की, बारबर शॉप, पुलिसकर्मियों के बैरक आदि का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Next Story