उत्तर प्रदेश

Firozabad: सफाई कर्मचारी अपने अन्य साथियों संग कामबंद कर जल निगम में एकजुट हुए

Admindelhi1
27 Sept 2024 12:17 PM IST
Firozabad: सफाई कर्मचारी अपने अन्य साथियों संग कामबंद कर जल निगम में एकजुट हुए
x
जेडएसओ ने कराया समाधान

फिरोजाबाद: नगर निगम फ़िरोज़ाबाद के करीब 26 कूड़ा वाहन ले जाने वाले सफाई कर्मचारियों की अपर नगर आयुक्त द्वारा अनुपस्थिति दर्ज कराने पर सभी सफाई कर्मचारी अपने अन्य साथियों संग कामबंद कर जल निगम में एकजुट हो गये कूड़ा वाहन भी अपने जलनिगम में ही खड़े कर दिये। यूनियन नेता विनय कुमार वाल्मीकि के पहुँचने पर उनकी अपर नगर आयुक्त से बात हुई, फिर जेडएसओ मौके पर आये सफाई कर्मचारियों से बात कर उनकी हाजिरी न कटने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर करीब एक घंटे बाद कार्य सुचारू हो सका और सभी कर्मचारी अपने अपने कूड़ा वाहन लेकर कार्य को निकल गये। इस तरह से समस्या का समाधान हुआ।

जेडएसओ संदीप भार्गव ने मीडिया से बात कर बताया कि कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगाने का मामला था अपर नगर आयुक्त से बात कर समस्या का समाधान करा दिया गया है। सभी कर्मचारी अपने कार्य पर निकल गए हैं।

Next Story