- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Firozabad: समाज सेवा...

फ़िरोज़ाबाद: अखिल भारतीय क्षत्रिय माहौर स्वर्णकार महासभा ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में झंडा रोहण कर राष्ट्रगान गाकर एवं बूंदी वितरण कर कुल शिरोमणि राज ऋषि अमरीश जी महाराज श्री संत नग हरि जी श्री अजमीड जी महाराज के कैलेंडर का विमोचन किया और एवं रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया
गणतन्त्र दिवस कार्यक्रम के अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्री किशन वर्मा टिकी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा की वीरों के त्याग और बलिदान से भारत को आजादी मिली है। इस आजादी को वीर सपूतों और वीर शहीदों ने अपने खून पसीने से सींचा है। साथ ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन वर्मा ने कहा कि जिस तरीके से लड़कर त्याग और बलिदान कर हमारे वीर शहीदों ने देश को आजाद कराया, इस तरीके से आज हमें नकारात्मक शक्तियों से समाज में फैली अराजक्ताओं से लड़कर स्वर्णकार समाज की उद्धार उत्थान पर काम करना चाहिए जिससे स्वर्णकार समाज का समग्र विकास हो सके क्योंकि भारत को तो आजादी मिल गई। परंतु स्वर्णकार समाज आज भी विभिन्न काले कानून और सोने चांदी की घटत बढ़त से जूझ रहा है, इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की स्वर्णकार समाज संपूर्ण संपूर्ण विश्व को चमकाने का काम कर रहा है। और अपनी चमक खोता जा रहा है।
कार्यक्रम मे झंडारोहण रामकृष्ण वर्मा, सुरेश बाबू वर्मा, कैलाश वर्मा, श्री कृष्ण वर्मा टिकी भाई, नितिन वर्मा द्वारा किया गया।





