उत्तर प्रदेश

Firozabad: बोनस और वेतन आयोग पर रेलवे कर्मचारियों की चेतावनी

Admindelhi1
20 Sept 2025 11:58 AM IST
Firozabad: बोनस और वेतन आयोग पर रेलवे कर्मचारियों की चेतावनी
x

फ़िरोज़ाबाद: शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कॉमरेड शिवगोपाल मिश्र एवं कॉमरेड आर.डी. यादव के आह्वान पर कार्यकारी मंडल अध्यक्ष सूबे सिंह मीना एवं मंडल उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह तथा तीनों शाखाओं के शाखा मंत्री सरदार सिंह, जयकिशन अजवानी, गौरव कुमार के नेतृत्व में शहीदों को नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई

इसके उपरांत 8वें वेतन आयोग के शीघ्र गठन एवं बोनस की सीलिंग बढ़ाने हेतु सैकड़ों कर्मचारी द्वारा नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले विशाल प्रदर्शन किया गया। इसके लिए संयुक्त क्रू लॉबी पर सभी कर्मचारी एकत्रित हुए और लॉबी से विरोध प्रदर्शन शुरू होकर प्लेटफॉर्म नंबर 4 से होते हुए उप मुख्य यातायात प्रबंधक कार्यालय पर सम्पन्न हुआ।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुरजोर तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुँचाने का कार्य किया तथा सरकार को चेतावनी दी ,कि यदि उनकी जायज मांगों को नहीं माना गया तो आगे शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर लगातार प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मीटिंग का सफल संचालन शाखा अध्यक्ष दीपक शर्मा, नाहर सिंह मीना एवं सतेंद्र यादव ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाखा मंत्री सरदार सिंह, गौरव कुमार, जयकिशन अजवानी, नाहर सिंह मीना, दीपक शर्मा, सतेंद्र यादव, राजीव यादव, कैलाश चंद्र, सुनील कुमार ,कौशल कुमार, दिनेश कुमार, सतीश कुमार, वशी अहमद, रघुनाथ मीना, विनोद कुमार बघेल, अंकित कुमार , गुलशन तोमर , संतोष सुमन , अजय कुमार ,एम् एल मीना, सूबे सिंह मीना , मोहन मीना , हरी सिंह मीना , शुभम अग्रवाल , रिंकी कुमार , सतेन्द्र कुमार, रीतेश शर्मा , मुन्ना कुमार सिंह , हेमंत कुमार , कृष्णा पटेल , अमित यादव गोपी राम मीना , कृष्ण गोपाल दीक्षित , धीरेन्द्र कुमार सिंह आदि पदाधिकारी, डेलिगेट्स, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों कर्मचारीयो ने प्रदर्शन को पूर्ण रूप से सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

Next Story