उत्तर प्रदेश

Firozabad: जनसंख्या नियंत्रण पर जागरूकता के लिए OPD हॉल में कार्यक्रम

Admindelhi1
12 July 2025 2:00 PM IST
Firozabad: जनसंख्या नियंत्रण पर जागरूकता के लिए OPD हॉल में कार्यक्रम
x

फ़िरोज़ाबाद: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज के सौ शैय्या में शुक्रवार को जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जनसंख्या नियंत्रण के विभिन्न साधनों एवं युवाओं को प्रजनन संबंधी जानकारी दी गयी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ योगेश कुमार गोयल के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के विभिन्न साधनों एवं युवाओं को प्रजनन संबंधी जानकारी, सेवाएं और नियंत्रण लेने की स्वतंत्रता दिये जाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेरणा जैन द्वारा की गई। उन्होंने विश्व जनसंख्या दिवस का संदेश “युवाओं को सशक्त बनाएं ताकि वे समान और आशावादी दुनिया में अपनी पसंद का परिवार बना सकें” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम मे प्रोफेसर डॉक्टर प्रेरणा जैन द्वारा श्रोताओं को जनसंख्या नियंत्रण तथा बच्चों के बीच उचित अंतर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. दिव्या चौधरी द्वारा गर्भवती महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रमों और निःशुल्क सुविधाओं एवं साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिप्रा गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में श्रोताओं की शंका समाधान हेतु एक प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन डा सुमेधा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समस्त जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर, स्टाफ नर्सेस तथा अटल पांडेय उपस्थित रहे।

Next Story