- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- फिरोजाबाद पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश
फिरोजाबाद पुलिस ने लोगों से लूट करने वाले लुटेरे को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
15 Nov 2026 12:49 PM IST

x
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद में पुलिस और लुटेरों के बीच शनिवार रात मुठभेड़ हो गई। थाना रसूलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान लूट और छिनैती के आरोपी मोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और लूट के 6600 रुपये बरामद किए हैं।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने इस मुठभेड़ के बारे में बताया कि 7 नवंबर को थाना रसूलपुर में और 8 नवंबर 2026 को थाना बसई मोहम्मदपुर में छिनैती की दो घटनाएं हुई थीं। कुछ दिन पूर्व बदमाशों ने एक दंपति और एक वकील से तमंचे के बल पर लूटपाट की थी। दोनों थानों में उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अन्य साक्ष्य संकलित किए। जांच में दो अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए। इनकी पहचान विकास और मोहित के रूप में हुई। दोनों दक्षिण थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन्हीं दोनों ने छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने पहले विकास को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था जबकि मोहित फरार चल रहा था।
बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि दूसरा अभियुक्त मोहित मोड़ा से मोती नगर की तरफ आने वाला है। इस सूचना पर रसूलपुर पुलिस ने मोड़ा गांव के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान सामने से आता हुआ मोहित दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो पुलिस को देखते ही उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस ने घायल मोहित को तत्काल कब्जे में लेकर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा। उसके पास से लूट के कुल 6600 रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। एसपी सिटी ने बताया कि फिलहाल मोहित का पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है। ठीक होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस आगे की आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





