उत्तर प्रदेश

Firozabad: भीषण गर्मी में एसी ब्लास्ट की घटना से लोग सहमे

Admindelhi1
17 Jun 2025 11:00 AM IST
Firozabad: भीषण गर्मी में एसी ब्लास्ट की घटना से लोग सहमे
x

फिरोजाबाद: स्वशासी राज चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल के सर्जरी आईसीयू मैं एयर कंडीशनर में ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया सूचना मौके पर पहुंचे सीएमएस ने वार्ड को खाली कराया

जिला अस्पताल की सर्जरी आईसीयू में पड़ रही भयंकर गर्मी के चलते सोमवार की प्रातः अचानक 1 एयर कंडीशनर में ब्लास्ट हो गया, जिससे मरीज और उनके तीमारदारों में हड़कंप मच गया, एयर कंडीशनर में अचानक हुए ब्लास्ट से वार्ड में अफरा तफरी मच गई ,सूचना मिलते ही जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर नवीन जैन और अन्य चिकित्सक मौके पर पहुंचे उन्होंने सभी भर्ती मरीजों को एक अन्य वार्ड में शिफ्ट कराया ,परंतु देव योग से ब्लास्ट होने से कोई जनहानि नहीं हुई वार्ड में लगभग 10 मरीज और उनके तीमारदारों के अलावा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Next Story