- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Firozabad: डबल-डेकर...
उत्तर प्रदेश
Firozabad: डबल-डेकर बस में अचानक आग लग जाने से एक यात्री की मौत
Tara Tandi
15 Feb 2025 11:51 AM IST

x
Firozabad फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक डबल-डेकर बस में अचानक आग लग जाने से एक यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि राजस्थान के नागौर जिले से एक बस श्रद्धालुओं को लेकर कुंभ गई थी।
कुंभ स्नान के बाद सभी श्रद्धालु अयोध्या गए थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को अयोध्या से यह बस वापस नागौर के लिए रवाना हुई थी और जैसे ही उनकी बस करीब सुबह चार बजे लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर पहुंची, तभी अचानक बस में आग लग गई।
उन्होंने बताया कि बस में 52 यात्री सवार थे जिनमें से 51 यात्री सकुशल उतर गये, एक यात्री पवन शर्मा (33) बस में सोते रह गए और बाहर न आ सके। जिससे उनकी जलकर मौत हो गई,वह नागौर से थे। प्रसाद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सभी यात्रियों को अन्य बस द्वारा गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।
TagsFirozabad डबल-डेकर बसअचानक आग लगीएक यात्री मौतFirozabad double-decker bus suddenly caught fireone passenger diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





