उत्तर प्रदेश

Firozabad: सड़क पर उतरे अधिकारी, ट्रैफिक व्यवस्था में लाने की कोशिश तेज

Admindelhi1
6 May 2025 8:37 AM IST
Firozabad: सड़क पर उतरे अधिकारी, ट्रैफिक व्यवस्था में लाने की कोशिश तेज
x
"सर्विस रोड से हटाया गया अतिक्रमण"

फ़िरोज़ाबाद: यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर सर्विस रोड से हटाया गया अतिक्रमण

सोमबार की अपरान्ह यातायात पुलिस और नगर निगम की सँयुक्त कार्यवाही के दौरान जिला अस्पताल की साइड पर बने सर्विस रोड पर लगने वाले खाने पीने का सामान की बिक्री करने वाले ठेलो को हटवाया गया,

यातायात पुलिस के सीओ तेजस त्रिपाठी ने बताया कि सुभाष तिराहे से मेडिकल कॉलेज की तरफ आने जाने में एम्बुलेंसों के अलावा रोगियों को उपचार कराने के लिये यहाँ से जाने पर साइड में लगे वाहनों अथवा ठेल - खोमचे वालो के जाम का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर आज नगर निगम की टीम को साथ लेकर यह अभियान चलाया गया है। इन ठेल वालो को हिदायत दी गयी है। कि यहाँ पर अपने ठेल खोमचों को न लगाएं अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। वही प्राइवेट पर ट्रामा सेंटर के सामने खड़ी बाइको के चालान भी काटे गये।

अभियान के दौरान नगर निगम के प्रवर्तन टीम के अधिकारियों के अलावा यातायात पुलिस के अधिकारी भी शामिल रहे।

Next Story