उत्तर प्रदेश

Firozabad: लेबर कॉलोनी में नई पहल, कार्यालय और सम्मेलन

Admindelhi1
29 Dec 2025 11:39 AM IST
Firozabad: लेबर कॉलोनी में नई पहल, कार्यालय और सम्मेलन
x

फ़िरोज़ाबाद: 2026 को रामलीला मैदान,लेबर कॉलोनी में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के लिए रामलीला मंच के कक्ष का धर्म जागरण समिति के कार्यालय के रूप में उद्घाटन रविवार को महंत श्री रमेशानंद गिरि महाराज के कर-कमलों द्वारा किया गया

कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात समिति के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह यादव एवं महानगर प्रचारक शेखर ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता शेखर ने कहा कि यह विराट हिंदू सम्मेलन संपूर्ण हिंदू समाज का कार्यक्रम है, जिसमें उन्होंने समस्त हिंदू परिवारों को सपरिवार सम्मिलित होने का आह्वान किया और साथ ही सभी को इस आयोजन की तैयारी में सहभागी होने के प्रति भी प्रेरित किया।

रंजीत सिंह ने बताया कि कार्यालय के उद्घाटन के साथ आज से ही विराट हिंदू सम्मेलन के लिए व्यापक प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान विधिवत प्रारंभ किया जाएगा तथा अगले रविवार 4 जनवरी को रामलीला मैदान में हवन-पूजन करके विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का भूमिपूजन किया जाएगा।

उद्धघाटन के दौरान नरेंद्र प्रताप, दीपक यादव, सुमित सागर, सिद्धार्थ, शिवम् वर्मा, सुनील माहेश्वरी, गौरीशंकर शर्मा, श्यामू पांडे, अनुराग मिश्रा, संजय मिश्र, अनिल यादव, राजीव शर्मा, मुकेश बघेल, रामकुमार गुप्ता, राम सिंह , शिवराज वर्मा, बृजेश वर्मा, प्रशांत गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, रविन्द्र वाल्मीकि, आनंद वाजपेई, सत्यप्रकाश चित्तौड़ी, तरुण गुप्ता,अजीत,सोमेश कुमार,वीरेंद्र भटनागर,शालू अग्रवाल संजीव यादव सहित समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story