- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Firozabad: नगर आयुक्त...

फ़िरोज़ाबाद: नगर निगम के नवागत नगर आयुक्त प्रशांत नगर ने गुरुवार को नगर के वार्ड नम्बर 49 क्षेत्र हनुमान गंज का मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक और अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया
नवागत नगर आयुक्त प्रशान्त नागर द्वारा दो दिन पूर्व ही नगर निगम का चार्ज सम्भालते ही पूरी तरह एक्शन में नजर आने लगे है।
उन्होंने गुरुवार को प्रातःकाल वार्ड नम्बर 49 के मोहल्ला हनुमान गंज में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति सहित निर्माण कार्य एवं प्रकाश व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। और क्षेत्रीय नागरिकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
निरीक्षण के अवसर पर उनके साथ मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्रीमती ह्रदेश कुमारी, अवर अभियंता (निर्माण/जल) के अलावा क्षेत्रीय पार्षद प्रमोद राजौरिया भी साथ रहे।





