- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- फिरोजाबाद: ट्रैक्टर...
उत्तर प्रदेश
फिरोजाबाद: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मोटर साईकिल सवार की हुई मौत
Admin Delhi 1
28 March 2022 7:31 PM IST

x
सिटी क्राइम न्यूज़: थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को आलू से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मोटर साईकिल सवार की मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल लायी है। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव शेखपुर नानेमऊ निवासी पवन (20) पुत्र राजबहादुर मोटर साईकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। बताया जाता है कि उसकी मोटर साईकिल जैसे ही सिरसागंज थाना क्षेत्र के कौरारा रोड पर पहुंची तभी अचानक तेज गति से आ रही आलू के बोरों से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली ने अपनी चपेट में लेकर मोटर साईकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में पवन की मौत हो गयी। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी।
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। पवन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Next Story





