उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: तीन दिन से लापता किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस की जांच जारी

Admin Delhi 1
29 March 2022 2:02 PM GMT
फिरोजाबाद: तीन दिन से लापता किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस की जांच जारी
x

स्टेट न्यूज़: थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत तीन दिन से लापता एक किशोरी का शव मंगलवार को पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सिरसागंज क्षेत्र के श्याम नगर गांव के समीप मंगलवार को ग्रामीणों ने एक किशोरी का शव सीशम के पेड़ पर लटका देखा तो वह सन्न रह गये। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा।

इधर, किसी तरह जानकारी होते ही मृतका के परिजन भी आ गये। जिन्होंने मृतका की पहचान श्याम नगर निवासी खुशबू (17) पुत्री यशपाल के रूप में करते हुये बताया कि फोन पर बात करने लेकर खुशबू को उसकी मां ने डांट दिया था। जिसके बाद पिछले तीन से वह लापता थी। उसकी तलाश कर रहे थे आज शव लटका मिला है।

Next Story