उत्तर प्रदेश

Firozabad: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Admindelhi1
11 March 2025 4:22 PM IST
Firozabad: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
x
"शव को फंदे से लटकाकर फरार हुए ससुरालीजन"

फिरोजाबाद: जिले के नारखी क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद ससुरालवाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए। चार दिन बाद घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चार दिन से घर में पड़ा था शव

पुलिस के अनुसार, नारखी के गांव सखावतपुर में इमरान के मकान से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने सूचना दी। जब पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर इमरान की पत्नी परेवा (32) का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने तुरंत मृतका के मायके पक्ष को भी सूचना दी।

भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे। चार दिन पहले ससुरालवालों ने उन्हें बहन के गायब होने की सूचना दी थी। परिवार अपनी ओर से उसकी तलाश कर रहा था, लेकिन आज उसकी मौत की खबर मिली।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारीयों का कहना है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story