- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Firozabad: नाइटेड...
Firozabad: नाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षा सुधार को लेकर दी अर्जी

फिरोजाबाद: यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर के आह्वान पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट से मुक्त रखने के सम्बन्ध में जिलाध्यक्ष श्रीमती जया शर्मा एवं जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री ,भारत सरकार को संबोधित कर भेजा गया.
ज्ञापन में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवारत शिक्षकों को जिनकी सेवा अवधि 05 वर्ष से अधिक है। उनको शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के आदेश दिये गये हैं। जबकि उसी आदेश में 03 सितंबर 2001 तक के नियुक्त शिक्षकों को मुक्त किये जाने की बात कही गयी है। साथ ही आदेश के अन्य भाग में 23 अगस्त 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त की बात की गई है। साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है, कि शिक्षा अधिकार अधिनियम तथा संशोधित अधिनियम 10 अगस्त 2017 के अनुसार देश के सभी बेसिक शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किया जाना है।
इन स्थितियों से देश तथा उत्तर प्रदेश का बेसिक शिक्षक नौकरी जाने के भय से परेशान एवं अवसाद ग्रस्त हो रहा है। जबकि देश तथा प्रदेश में सेवारत सभी बेसिक शिक्षकों को तत्समय विभाग द्वारा निर्धारित सेवा शर्तों एवं योग्यता को पूर्ण करते हुए नियुक्त किया गया था। शिक्षक पात्रता परीक्षा एन सी टी ई द्वारा 23 अगस्त 2010 को अधिसूचना जारी की गई, एवं शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 में लागू किया गया। ऐसी स्थिति में उपरोक्त अधिसूचनाओं के पूर्व नियुक्त शिक्षको को शिक्षक पात्रता परीक्षा में लाना उचित नहीं है। तथा देश के लगभग 40 लाख शिक्षक और उनके परिवार प्रभावित होंगे। केवल उत्तर प्रदेश में ही लगभग 04 लाख शिक्षक और उनके परिवार प्रभावित होंगे। साथ ही सेवा के अंतिम पड़ाव पर आयु अधिक होने के कारण किसी परीक्षा से गुजरना देश के बेसिक शिक्षकों के लिए कठिन भी है। तथा एन सी टी ई की गाइड लाइन एवं अधिसूचना के अनुसार कोई भी सेवारत शिक्षक शिक्षक पात्रता परीक्षा देने हेतु शर्तों को पूर्ण न करने के कारण योग्य भी नहीं है।
आपसे अनुरोध है कि देश के लगभग 40 लाख तथा उत्तर प्रदेश के करीब 04 लाख बेसिक शिक्षकों तथा उनके परिवारों को बचाने हेतु अधिसूचना एवं शिक्षा अधिकार अधिनियम के प्रभावी होने की तिथि से पूर्व तत्समय निर्धारित योग्यता तथा सेवा शर्तों पर नियुक्त बेसिक शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा न दिये जाने हेतु अध्यादेश लाकर संशोधित करने का कष्ट करें। क्योंकि लगभग डेढ़ दशक बीत जाने तक भारत सरकार,एन सी टी ई ने जानबूझ कर उक्त योग्यता पूर्ण नहीं कराई और न ही कोई निर्देश दिया।
इस स्थिति के उत्पन्न होने का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व एन सी टी ई एवं भारत सरकार का है।
इस कारण संशोधन किया जाना अतिआवश्यक है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा देने हेतु नियमों तथा शर्तों के अनुसार मृतक-आश्रित शिक्षक, बी0एड0 प्रशिक्षित प्राथमिक स्तर टैट, इंटर बीटीसी शिक्षक, स्नातक में 45% से कम अंक प्राप्त आदि योग्यताओं में नियुक्त बेसिक शिक्षक शर्तों को पूरा न करने के कारण आवेदन ही नही कर पाएंगे।
अतः एनसीटीई एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम के उक्त कानूनों में संशोधन की अत्यन्त आवश्यकता है।
ज्ञापन देने वालो में यूटा फिरोजाबाद से मुकेश राजपूत जिला महामंत्री यूटा, भगवान दास शंखवार, सीमा राघव जिला संगठन मंत्री, उमाशंकर व्यास जिला उपाध्यक्ष, पंकज यादव महिला जिला उपाध्यक्ष, भुवनेश चंद्रा, लुबना वसीम, आशीष पोरवाल, अमित यादव, अवनीन्द्र सिंह, यतींद्र कुमार, नीरज सिंह, अमित कुमार, शालिनी गुप्ता, निष्ठा अग्रवाल, अजय पाल सिंह, गजाधर सिंह, आराम सिंह, निर्देश सिंह, रविकांत सिंह,मनोज शर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, कुलदीप सिंह,नीतू सिंह, कल्पना राजौरिया,प्रिंस कुमार, शैलेन्द्र सिंह,राजीव कुमार,उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ से आनन्द प्रकाश श्रोत्रिय महामंत्री, श्याम मोहन सिंह जिलाध्यक्ष,टीकम सिंह जिला प्रवक्ता, आदेश यादव ब्लाॅक अध्यक्ष, अंबुज गोस्वामी,नीरज स्वर्णकार,नरेश यादव, सीताराम, अमित सिंह, विक्रम सिंह,प्रकाश चन्द्र, अनुपमा जैन, अटेवा से धर्मेंद्र कृष्णज, सहदेव सिंह,माध्यमिक शिक्षक संघ से करतार सिंह जिलाध्यक्ष,प्राथमिक शिक्षक संघ के सुनील कुमार, मनोज कुमार, असीम विक्रम, मिथलेश यादव,बेसिक शिक्षक वेलफेयर वेलफेयर एसोसिएशन के रामानंद तैनगुरिया ,दिनेश यादव, कर्मचारी महासंघ के प्रेम प्रकाश कुशवाहा, मुलायम सिंह , योगेंद्र यादव,अनिल कुमार ,भारतीय किसान यूनियन (भानू) शिक्षक मोर्चा, फिरोजाबाद से मुकेश यादव जिलाध्यक्ष, नागेश यादव प्रदेश महासचिव , वीर नारायण प्रदेश उपाध्यक्ष ,संजीत सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष,मनोज कुमार जिला महासचिव,अतुल गुप्ता जिला उपाध्यक्ष,मनमोहन यादव ब्लॉक अध्यक्ष अरांव आदि सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं पूरे जोश के साथ सम्मिलित रहे।





