उत्तर प्रदेश

Firozabad: राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर नवाचार प्रतियोगिता

Admindelhi1
12 Dec 2025 10:57 AM IST
Firozabad: राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर नवाचार प्रतियोगिता
x

फ़िरोज़ाबाद: नगर संसाधन केंद्र, आर्य नगर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ नगर क्षेत्र के सत्रह उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें उनके शिक्षक संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का प्रथम चरण पच्चीस अंकों की लिखित परीक्षा के रूप में हुआ। इसमें सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले पच्चीस विद्यार्थियों को क्विज प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। सात राउंड के कठिन प्रश्नों के बाद कुल अंकों के आधार पर टॉप दस विद्यार्थियों का चयन हुआ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा सौम्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राधा, निधि और खुशी भी टॉप 10 में शामिल रहीं।

इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय सैलई की छात्रा खुशी दूसरे स्थान पर रहीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान के छात्र शिवा शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल कर बाजी मारी, जबकि इसी विद्यालय की छात्रा प्रीतू भी टॉप दस छात्रों में स्थान बनाने में सफल रहीं । टाॅप 10 में

उ0प्रा0वि0 हिमायूँपुर की रश्मि, उ0प्रा0वि0 रहना का छात्र कृष्णा, उ0प्रा0वि0 सैलई की मिलन कुमारी एवं उ0प्रा0वि0 टापा खुर्द की छात्रा मानवी भी रहीं ।

प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को वर्कबुक और कलर राइटिंग किट दी गई। टॉप दस विद्यार्थियों को डिस्सेक्शन किट, विज्ञान पुस्तिका, मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किये गये, टॉप तीन को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। क्विज प्रतियोगिता का संचालन मोहित चतुर्वेदी ने किया।

इस दौरान डायट मेण्टर शालू वर्मा, ए0आर0पी0 नगर क्षेत्र सीमा रानी द्वारा निरन्तर निरीक्षण किया जाता रहा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जाते रहे।

सेवानिवृत्त हो रहे तीन आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई ये खबर भी पढ़े : सेवानिवृत्त हो रहे तीन आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

अन्य उपस्थित शिक्षकों में शाइस्ता बानो, राकेश बाबू, शहजादे सलीम, प्रीति श्रोती, सरिता सिंह, संतोष कुमारी, आशा अग्रवाल आदि थे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मौ0 शाहरुख, सुनीता सामतानी, सुधीर कुमार, विष्णु कुलश्रेष्ठ, शमीम मौहम्मद, जितेन्द्र कुमार, आसिम अली, मौ0 शाहिद रफी इत्यादि का योगदान रहा।

Next Story