- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Firozabad : पति ने...
उत्तर प्रदेश
Firozabad : पति ने पत्नी को मारी गोली फिर खुद पर भी चलाई दोनों की हालत गंभीर
Tara Tandi
14 April 2024 11:12 AM GMT
![Firozabad : पति ने पत्नी को मारी गोली फिर खुद पर भी चलाई दोनों की हालत गंभीर Firozabad : पति ने पत्नी को मारी गोली फिर खुद पर भी चलाई दोनों की हालत गंभीर](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/14/3668084-tara.webp)
x
फिरोजाबाद : फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में पति से नाराज होकर दो महीने से मायके में रह रही पत्नी को पति शनिवार को लेने पहुंच गया। जहां दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पति ने पत्नी को गोली मारकर खुद को गोली मार ली। परिजन दोनों को गंभीर हालत में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया है।
गांव खेड़ा गनेशपुर निवासी वर्षा की शादी दस साल पहले आगरा एत्माददौला क्षेत्र के निवासी रवि से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन होने लगी थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुए तो पत्नी अपने मायके आ गई। वह दो महीने से मायके में रह रही थी। शनिवार को सुबह पति पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंच गया। जहां दोनों के बीच पुन: विवाद होने लगा।
इसी बीच पति ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। उन्हें आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। गंभीर हालत में दोनों को आगरा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र, सीओ सदर अंबरीश कुमार मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि पत्नी के मायके से न आने पर पति ने उसे गोली मार दी। फिर खुद को गोली मार ली। दोनों को आगरा रेफर किया है। मामले की जांच की जा रही है।
Tagsपति पत्नीमारी गोली खुदचलाई दोनोंहालत गंभीरHusband and wife shot themselvesboth firedcondition criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story