उत्तर प्रदेश

Firozabad: गैस एजेंसी विवाद में संचालिका से मारपीट, खैरगढ़ में गैस एजेंसी को लेकर बवाल

Admindelhi1
25 March 2026 1:31 AM IST
Firozabad: गैस एजेंसी विवाद में संचालिका से मारपीट, खैरगढ़ में गैस एजेंसी को लेकर बवाल
x

फिरोजाबाद: जनपद फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र स्थित कस्बा खैरगढ़ में इंडेन गैस एजेंसी पर उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस लेने के लिए लगी भीड़ के बीच विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि भीड़ के दौरान एक महिला ने गैस एजेंसी संचालिका सुधा देवी के साथ मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी।

बताया जा रहा है कि गैस वितरण के दौरान भारी भीड़ उमड़ी हुई थी, इसी बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। पीड़िता सुधा देवी के अनुसार, आरोपी महिला ने उनके साथ न सिर्फ हाथापाई की, बल्कि गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद पीड़िता ने थाना खैरगढ़ पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर दे दी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Next Story