- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Firozabad: जेएस...
Firozabad: जेएस यूनिवर्सिटी में फर्जीवाड़ा, जांच समिति गठित

फ़िरोज़ाबाद: जिलाधिकारी के निर्देश पर जे0एस0 यूनिवर्सिटी में हुए फर्जीवाड़े को लेकर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के नेतृत्व में बनी जांच समिति द्वारा बच्चों की शिकायतों के आधार पर विद्यालय में जाकर जांच करते हुए जानकारी हासिल की।
जे0एस0 यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जिलाधिकारी को पत्र द्वारा अवगत कराया था, कि हमें मार्कशीट नहीं दी जा रही है, हमें निरंतर परेशान किया जा रहा है। और बार-बार दौड़ाया जाता है। लेकिन हमारी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है। ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी के निर्देश पर समिति को छात्रों से वार्ता के उपरांत यह जानकारी मिली, कि छात्रों ने जिस विषय में फॉर्म भरा था, उन्हें किसी और विषय से परीक्षा देने के लिए विवश किया जा रहा है, कुछ छात्रों ने यह भी बताया कि वह यूपी एसआई का फॉर्म भरना चाहते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 11 सितंबर है, परंतु उनको जो अंक पत्र की दिया जा रहा है, उसमें कहीं भी दिनांक के बारे में नहीं है, जिसकी वजह से उनकी मार्कशीट को वैध नहीं माना जा रहा है।
जिससे वह फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। और बहुत परेशान हैं। वहां के रजिस्ट्रार द्वारा समिति को अवगत कराया गया, कि इस सत्र में कोई दाखिला नहीं हो रहा है, फिर भी समिति ने पाया कि विद्यालय में कई विद्यार्थी दाखिला लेने हेतु वहां उपस्थित हैं, जाँच समिति अपनी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करेगी, इस जांच समिति में मुख्य विकास अधिकारी के अलावा एसपी आर ए त्रिगुण विशेन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद प्रवीण, उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद विकल्प, परियोजना निदेशक एवं बीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।





