- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Firozabad: अपने साथ हो...
Firozabad: अपने साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ बोले पूर्व जिला पंचायत सदस्य

फ़िरोज़ाबाद: पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने शनिबार को शिवम रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता के दौरान अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय के लिये गुहार की
आसफाबाद निवासी चन्द्रपाल कुशवाह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य ) ने शनिबार को शिवम रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि वह कई वर्षों से राजनीति में रहकर समाज सेवा का कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि मुझे पैरालाइसिस की बीमारी हो जाने के कारण उसके उपचार के लिये विदेश जाना चाहता है। लेकिन वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के समय एस0 पी0 सिंह बघेल के समर्थन में थाना रामगढ़ क्षेत्र के चनोरा मे सभा करायी थी। जिसके फलस्वरूप आचार संहिता लगी होने की बजह से उनके खिलाफ थाना रामगढ़ में धारा 188,एवं 171ज , एवं 127(1) (3) मुकदमा दर्ज होने की बजह से उनका पासपोर्ट बनबाने के लिये पुलिस बेरीफिकेशन में दिक्कत आ रही है। जिसके कारण पासपोर्ट निरस्त हो गया है। जिसके लिये में केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल से दो-तीन बार मिला और उनके सामने अपनी पीड़ा को रखा। लेकिन उन्होंने केवल सिफारिशी पत्र थमा दिया। और बोले कुछ नही।
जब कि मैने उनसे बार - बार कहा कि मैने आपकी पार्टी की सेवा की है। और विधानसभा चुनाव के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य एवं स्व0 विनय शाक्य के साथ लखनऊ में अमित शाह की रैली के दौरान लगभग 20 बसे भरकर ले गया था। और में बीजेपी में दिनरात लग्न से मेहनत कर रहा हूँ। इसके अलावा सोने का हार देने एवं कुशवाह समाज के लोगो को ट्रैक्टरों द्वारा एकत्रित करके केशव प्रसाद मौर्य के सम्मान में ले जाने की बात कही। इसके साथ उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने की बात कही ओर कहा कि मुख्यमंत्री मेरी बात को सुनकर समस्या से छुटकारा दिलाये और पासपोर्ट बनबाने में सहयोग करे। जिससे में अपना पैरालाइसिस का उपचार कराने के लिये विदेश जा सकू। पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्रपाल कुशवाह ने कहा है , कि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 1 मिनट मुलाकात करना चाहता हूँ। जिसके लिये 10-12 महीने से परेशान हूँ। अन्यथा में भूखा प्यासा अनशन पर बैठ जाऊँगा।





