उत्तर प्रदेश

Firozabad: नोजर गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग हुई

Admindelhi1
27 Sept 2024 12:19 PM IST
Firozabad: नोजर गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग हुई
x

फिरोजाबाद: जनपद के थाना फरिहा क्षेत्र अंतर्गत नगला नोजर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग कर दी। घायल युवक ने पड़ोसी पर हत्या की नियत से गोली मारने का आरोप लगाते हुए नामजद एफआईआर दर्ज करा दी है।पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर इस घटना की जांच कर रही। बता दें कि घायल युवक फरिहा क्षेत्र के ग्राम नगला नोजर का निवासी है। घायल युवक विवेक कुमार 38 बर्ष ने बताया कि कुछ दिन पहले गांवों के लोगों के साथ वह पेड़ की छांव में बैठा था। उसी समय घायल युवक विवेक का पड़ोसी ओमवीर सिंह अपने साथी जग्गा और शमशाद के साथ उस पेड़ के पास पहुंचा जहा वह गांव के लोगों के साथ बैठा हुआ था।

ओमवीर विवेक से गाली गलौज करने लगा। विवेक द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने हाथापाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने समझाकर मामले को मामला शांत करा दिया था। इसी रंजिश को लेकर आरोपितों ने विवेक पर फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना के समय विवके बाजार से घर लौट रहा था। गोली विवेक के कंधे के नीचे हाथ में लगी है। उसका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि विवेक ने पड़ोसी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि घायल और हमलावर के बीच कुछ दिनों से रंजिश चल रही थी। एक दिन पहले दोनों के बीच विवाद भी हुआ है। फिलहाल आरोपी अपने परिजनों समेत गांव से फरार हैं।

Next Story