उत्तर प्रदेश

Firozabad: ई-रिक्शा चालक सुहागनगरी में नियमों की धज्जियां उड़ाते पकड़े गए

Admindelhi1
2 Oct 2025 3:42 PM IST
Firozabad: ई-रिक्शा चालक सुहागनगरी में नियमों की धज्जियां उड़ाते पकड़े गए
x

फ़िरोज़ाबाद: जनपद में यातायात नियमो को सुधारने के लिये यातायात विभाग हो अथवा पुलिस प्रशासन लेकिन ऑटो ई रिक्शाओं सहित अन्य वाहन चालक खुले आम नियमो को धता बताते नजर आते हैं। इतना ही नही ऑटो व ई रिक्शाओं में तेज ध्वनि में साउंड बजाते हुए अथवा नाबालिगों को जलेसर रोड, बोधश्रम रोड, सहित अन्य जगहों पर ई रिक्शा चलाते हुए भी देखा जा सकता है।

ऐसा ही एक मामला सुहागनगरी के कोटला रोड पर देर सायं का बताया गया है, जिसमे एक ई रिक्शा की छत पर बे ख़ौफ़ बैठकर सफर करते कुछ लोगो को जाते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

इन लोगो में किसी भी तरह का कोई ख़ौफ़ दिखाई नही दे रहा है। और वह सभी लोग उसकी छत पर बैठे हुए नजर आ रहे है।

गौरतलब है, इस रोड पर जाने के दौरान बम्बा चौराहे पर पुलिस व यातायात पुलिस की तैनाती हर वक्त रहती है। लेकिन किसी ने भी इनके खिलाफ कार्यवाही तो दूर की बात है। टोकना भी मुनासिब नही समझा। यही नही नगर के मुख्य चौराहे जैन मंदिर पर तो सुबह से देर रात्रि तक ट्रैक्टर व अन्य वाहनों में कारखाने की लेबर को नियम कानून की धज्जियां उड़ाते देखा जा सकता है। जब कि यातायात विभाग के कई पुलिस कर्मियों की तैनाती हर वक्त दिखाई देती है। लेकिन उनका इस ओर ध्यान न जाकर अन्य वाहनों के चालान करने व वाहन चालक को डरा धमका कर वसूली की तरफ रहती है। उन्हें चौराहों पर लगने वाला जाम अथवा अन्य परेशानियों से कोई लेना -देना नही होता। अगर सब कुछ ठीक हो तो मोबाइल में लगें रहते हुए दिखाई दे जाएंगे। क्या इस तरह ई रिक्शा की छत पर सफर करना दुर्घटना को दावत देना नही लगता है। अगर है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

Next Story