उत्तर प्रदेश

Firozabad : घर में ई-रिक्शा चार्ज करते समय चालक को लगा करंट, मौत

Dolly
12 Aug 2025 5:14 PM IST
Firozabad : घर में ई-रिक्शा चार्ज करते समय चालक को लगा करंट, मौत
x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान 42 वर्षीय इमामुद्दीन के रूप में हुई है, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक था और किराए पर वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसा तब हुआ जब इमामुद्दीन घर पर ही अपना ई-रिक्शा चार्ज कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक तेज करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story