- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Firozabad: जिलाधिकारी...
Firozabad: जिलाधिकारी ने बाल गृह की व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए सुधार के निर्देश

फ़िरोज़ाबाद: सुहागनगर स्थित राजकीय बाल गृह का जिलाधिकारी एवं जिला जज और मुख्य विकास अधिकारी के साथ निरीक्षण किया और बच्चो के कक्ष में जाकर उनसे वार्ता कर उनके रहन -सहन व खाने- पीने के बारे में जानकारी हासिल की।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जिला जज एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ शुक्रवार को नगर के सुहाग नगर स्थित राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बच्चो के कक्षों में जाकर बच्चो से वार्ता कर उनके रहन-सहन एवं खेलने और खाने-पीने के बारे में जानकारी हासिल की।
राजकीय बालगृह में लगभग 49 बच्चे रहते है। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने प्रोवेशन अधिकारी को निर्देशित किया, कि बच्चो को पीने के लिए स्वच्छ जल का आरओ प्लांट लगवाया जाये। एवं छत के ऊपर जो खाली जगह है, वहाँ पर रैलिंग लगाई जाये, जिससे बच्चे सुरक्षित से रहे। और बच्चो के मनोरंजन के लिये टेलीविजन की संख्या बढ़ाई जाये।
निरीक्षण के समय जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित बाल गृह के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।





