उत्तर प्रदेश

Firozabad: जिला कार्यालय में कांग्रेस स्थापना दिवस की धूम

Admindelhi1
29 Dec 2025 11:44 AM IST
Firozabad: जिला कार्यालय में कांग्रेस स्थापना दिवस की धूम
x

फ़िरोज़ाबाद: जिला कॉंग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया एवं ध्वजारोहड़ कर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का सम्मान किया गया तथा कांग्रेस के देश की आजादी के आंदोलन और आजादी के बाद देश के चहुमुखी विकास में कांग्रेस के योगदान पर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गईं l

गोष्ठी के दौरान काँग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मसिंह यादव एडवोकेट, हाजी सईद पटेल व धर्मेन्द्र शर्मा धर्मा एड0 ने सयुंक्त रूप से कहा कि वर्ष 1885 में 28 दिसंबर को कांग्रेस की स्थापना हुई। और उसी समय से कांग्रेसियों ने संघर्ष शुरू कर तन , मन और धन सब कुछ न्योछावर करके अंग्रेजो को भगाकर देश को आजादी दिलाई तथा आजादी के बाद जवाहर लाल नेहरू ने देश की कमान सभालकर चहुमुखी किया और सभी को समानता अधिकार दिया,और समाज के अंतिम व्यक्ति को आजादी का अहसास कराया उसके बाद इन्दिरा गाँधी ने देश का झंडा दुनियाँ में फहराकर हर भारतीय का सर गर्व से ऊँचा किया, देश में अमन , शांति और खुशहाली के लिये इन्दिरा गाँधी और राजीव गाँधी ने बलिदान किया l

जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने स्थापना दिवस पर जनपद के कांग्रेसियों को बधाई और शुभकामनायें देते हुये कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की सम्पन्ता , सम्मान और प्रगति के लिये संघर्ध किया है। देशवासियों की खुशहाली को त्याग और बलिदान किये हैं। कभी सत्ता के लालच में स्वाभिमान को चोट नहीं पहुंचाई है, ये बात अलग है, कि आज की सरकारे सत्ता में बने रहने के लिये नफ़रत फैलाकर भाई से भाई को लड़ाने का काम कर रही है। तमाम ओछे हथकंडे अपना रही हैं , जिससे हर कांग्रसी को मुकाबला करना है। और देश की रक्षा करनी है l

इसके अलावा सतीश अग्रवाल नेताजी , जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी , पूर्व अध्यक्ष गुलाम जिलानी , बलवीर सिंह आजाद एड0 किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव , सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष विराट दिवाकर ने भी विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में शैलेन्द्र शुक्ला , शान्तिदास शंखवार , संदीप कुमार ओझा , जिला सचिव संजय यादव , संजू शंखवार , मो. आजम , हरिओम यादव , मनीराम शंखवार , वीरेंद्र कुमार ओझा , कमल सिंह , आरती देवी , संतोष यादव , धर्मवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Next Story