उत्तर प्रदेश

Firozabad: जनप्रतिनिधियों की पहल से बच्चों को मिला सहारा

Admindelhi1
26 March 2026 1:25 AM IST
Firozabad: जनप्रतिनिधियों की पहल से बच्चों को मिला सहारा
x

फिरोजाबाद: बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद स्तर पर ‘‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’’ उत्सव एवं निपुण विद्यालय सम्मान समारोह में बुनियादी एवं प्राथमिक शिक्षा हेतु अभिभावकों को जागरूक करते हुये सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रशंसनीय कार्य करने पर प्रशंसा पत्र प्रदान करते हुये सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने प्रगति स्वाभिमान-बाल उत्सव कार्यक्रम के तहत प्रदेश स्तर पर सम्मानित केजीबीवी नगर क्षेत्र की छात्रा सौम्या को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को नये सत्र के प्रारम्भ होने पर निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। उन्होंने समस्त निपुण विद्यालयों के प्र.अ./इं.प्र.अ. की प्रशंसा की एवं अगले वर्ष दोगुना विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाये जाने का लक्ष्य समस्त शिक्षकों एवं बेसिक शिक्षा विभाग को दिया।

बीएसए आशीष कुमार पांडे ने कहा कि डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से जनपद के 1357 विद्यालयों में कक्षा 1-2 में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं का सैम्पल आकलन कराया गया, जिसमें दोनों कक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक निपुण छात्र होने पर उस विद्यालय को निपुण घोषित किया गया है। प्रथम दृष्टया जनपद के 533 विद्यालय निपुण विद्यालय के रूप में उभर कर आये हैं, जिसमें जनपद के 10 विकास खण्डों में एका प्रथम है। मंडल में जनपद का प्रथम स्थान एवं प्रदेश में जनपद का 18 वां स्थान है। संचालन जया शर्मा, एसआरजी सुभाष चंद्र ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रतानप सिंह, ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, एडीएम नमामि गंगे, डायट प्राचार्या, खंड शिक्षाधिकारी के अलावा शुभम वर्मा, प्रदीप सिंह, चेतेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Next Story