उत्तर प्रदेश

Firozabad: प्राथमिक विद्यालय इटौरा का जायजा लेने पहुंचे सीडीओ

Admindelhi1
15 July 2025 10:27 AM IST
Firozabad: प्राथमिक विद्यालय इटौरा का जायजा लेने पहुंचे सीडीओ
x

फ़िरोज़ाबाद: अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश, शासन द्वारा विद्यालयों में विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का समन्वित उपयोग किये जाने के उद्देश्य से शासनादेश निर्गत किया गया है

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में यह आवश्यक है ,कि विद्यालयों के बीच सहयोग, समन्वय तथा संसाधनों के साझा उपयोग की बढ़ावा दिया जाये। जिससे कि प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं आनंददायक अधिगम का अनुभाव प्राप्त हो सके। जनपद के अनेक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन अपेक्षाकृत कम हैं।

इसी क्रम में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य द्वारा प्राथमिक विद्यालय इटौरा, विकास खण्ड का निरीक्षण किया गया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय लेखराजपुर का समायोजन किया गया है। निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों द्वारा सरकार की इस योजना को बच्चों के हित में कार्य किये जाने के कारण अच्छी पहल के रूप में बताया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील भी ग्रहण किया गया, जिससे बच्चों में काफी उत्साह नजर आया। निरीक्षण के समय विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद, जसराना व शिकोहाबाद आदि उपस्थित रहे।

Next Story