उत्तर प्रदेश

Firozabad: साले ने साथियों संग मिलकर जीजा को सड़क पर गिराकर पीटा

Tara Tandi
8 April 2024 2:04 PM GMT
Firozabad: साले ने साथियों संग मिलकर जीजा को सड़क पर गिराकर पीटा
x
फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में साले ने साथियों संग मिलकर बहनोई पुर लाठी-डंडे बरसा दिए। उसे जमकर पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
घटना दक्षिण थाना क्षेत्र के हिमांयुपुर मोहल्ला की है। यहां के निवासी आदेश का करीब दो दिन पूर्व शराब पीने को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसमें पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। साले को पता चला कि जीजा ने बहन को पीटा है। इस पर वह आग बबूला हो गया। साथियों को लेकर बहन के घर जा पहुंचा।
आरोपी ने पहले गाली-गलौज की फिर जीजा आदेश को सड़क पर गिरा दिया। उन पर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने आदेश का मेडिकल कराया और मुकदमा दर्ज किया। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि एक आरोपी विपिन को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Next Story