उत्तर प्रदेश

Firozabad: अटल स्मृति सम्मेलन में विधानसभा के सदस्य हुए शामिल

Admindelhi1
29 Dec 2025 11:50 AM IST
Firozabad: अटल स्मृति सम्मेलन में विधानसभा के सदस्य हुए शामिल
x

फ़िरोज़ाबाद: भारतीय जनता पार्टी महानगर फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर की अध्यक्षता में फिरोजाबाद विधानसभा का अटल स्मृति सम्मेलन महावीर वाटिका में संपन्न हुआ

सम्मेलन के मुख्य अतिथि निवर्तमान जिलाध्यक्ष आगरा गिरिराज सिंह कुशवाहा व मुख्य वक्ता सदर विधायक मनीष असीजा रहे इस अवसर पर अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने मूल्यों और विचारधारा पर आधारित राजनीति के माध्यम से विकास व सुशासन की नींव रखी , वह राष्ट्र को सर्वोपरि मानते थे। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की आज हम सब 101वीं जन्म-जयंती सुशासन दिवस के रूप में बना रहे हैं। उन्होंने अटल रहते हुए अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद 11 और 13 मई 1998 को पोखरण में पाँच भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट करके भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश घोषित कर दिया। इस कदम से उन्होंने भारत को निर्विवाद रूप से विश्व मानचित्र पर एक सुदृढ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया देश के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत कर गांव को शहरों से जोड़ने का कार्य किया, और अर्थव्यवस्था को उच्च स्तर पर ले जाने का कार्य किया।

मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला अध्यक्ष आगरा गिर्राज सिंह कुशवाहा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को “महामानव” बताया, अटल जैसे महापुरुष की जन्म शताब्दी पर देशवासियों को राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेना चाहिए उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा, “भारत की आत्मा गांव और बस्तियों में बसती है, राष्ट्र निर्माण के लिए इन्हें सशक्त करना आवश्यक है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल राष्ट्रहित के विरुद्ध कार्य करते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जबकि अन्य दल भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देते हैं।

महानगर जिला अध्यक्ष डॉक्टर सतीश दिवाकर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत की सांस्कृतिक पहचान को लेकर स्पष्ट विचार रखते थे, हम सबको अटल जी के आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए

अटल स्मृति सम्मेलन को पूर्व जिला अध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल ,सुनील शर्मा ,राजेंद्र बोहरे ,लक्ष्मी नारायण यादव , महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ,धर्मेंद्र शर्मा, श्याम सिंह यादव, शिव मोहन श्रोती आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

अटल स्मृति सम्मेलन के विधानसभा संयोजक भगवान सिंह झा रहे, एवं सम्मेलन का संचालन रामनरेश कटारा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता ,शैलेंद्र गुप्ता शालू, आशीष दिवाकर, केशव फौजी, राधेश्याम यादव, आनंद अग्रवाल ,सतवीर गुप्ता, संजय मिश्रा ,उदय प्रताप सिंह, अनुपम शर्मा ,आकृति सहयोगी, राम लड़ेंती लकी ,दुर्गेश यादव, नरेश शर्मा नीटू ,मनोज ताऊ, हरिओम वर्मा ,प्रमोद राजोरिया, रंजीत दुबे ,आकाश गर्ग, श्याम सुंदर राठौर, सतवीर गुर्जर, गौतम कुशवाहा आदि कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Next Story