उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: सरकारी एंबुलेंस पलटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत, चार गर्भवती महिलाएं घायल जानिए पूरा मामला

Shiddhant Shriwas
16 Feb 2022 3:53 PM IST
फिरोजाबाद: सरकारी एंबुलेंस पलटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत, चार गर्भवती महिलाएं घायल जानिए पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

हादसे का कारण स्टेयरिंग फेल होना बताया गया है।

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसा हो गया। गांव छपारा के निकट सरकारी एंबुलेंस पलटने में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि सवार चार गर्भवती महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण स्टेयरिंग फेल होना बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक 102 सेवा की एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना जा रहा थी। एंबुलेंस में एक बुजुर्ग महिला और चार गर्भवती महिलाएं सवार थीं। गर्भवती रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जा रहा थीं। गांव छपारा के पास एंबुलेंस की स्टेयरिंग फेल हो गई, जिससे अनियंत्रित होकर एंबुलेंस पलट गई।
एंबुलेंस पलटने होते चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दूसरी एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां 65 वर्षीय मंगो देवी की मौत हो गई। चार गर्भवती महिलाएं घायल हैं। उनका उपचार चल रहा है।
Next Story