उत्तर प्रदेश

Firozabad: लूट के बाद सर्राफा व्यवसायी को नहर में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
17 Jun 2025 8:55 AM IST
Firozabad: लूट के बाद सर्राफा व्यवसायी को नहर में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
x

फिरोजाबाद: थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक सर्राफा व्यापारी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर पहले अचेत किया और फिर बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे गाड़ी की डिग्गी में डालकर आभूषण लूट लिए तथा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को लूटे हुए आभूषणों सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। भदान निवासी शिवम कुमार जो कि सोना-चाँदी के आभूषणों की फेरी करता है। वह 14 जून को ग्राम नगला मुकुन्द बड़ा में विनीत पंडित के घर सोना-चाँदी के डिजाइन दिखाने गया था। आरोप है कि तभी विनीत की पत्नी ने अपने टॉप्स में नया पेंच बदलवाने के दौरान उसको कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे उसको बेचैनी व घबराहट होने लगी। अभियुक्त विनीत व उसकी पत्नी ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की तथा उसको गाड़ी की डिग्गी में डालकर आभूषण, नगदी व मोटरसाइकिल को लूट लिया तथा बंधी अवस्था में नहर में फेंक दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस की टीमों का गठन किया। थाना प्रभारी नगला खंगर गिरीश कुमार ने बताया कि वांछित अभियुक्त विनीत पुत्र सन्तोष निवासी ग्राम नगला मुकुन्द थाना नगला खँगर को फतेहपुर नसीरपुर कट के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त विनीत के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार, 01 मोटरसाइकिल व लूटे गये आभूषण बरामद किए हैं।

Next Story