उत्तर प्रदेश

Firozabad: सम्पन्न हुआ भाजपा जिला व महानगर की सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन

Admindelhi1
12 Oct 2024 11:30 AM GMT
Firozabad: सम्पन्न हुआ भाजपा जिला व महानगर की सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन
x
अभियान में प्रगति हेतु दिशा निर्देश दिया

फिरोजाबाद: भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर की सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय मोड़ा कनेटा पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ

कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज ने सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में सहभागिता कर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान संबधी गतिविधियों की जानकारी ली साथ ही अभियान में प्रगति हेतु दिशा निर्देश दिया। आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को और अधिक गतिशील बनाने हेतु सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का आह्वान किया।

हर वर्ग के सभी व्यक्तियों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान से जोड़कर राष्ट्रीय विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के संस्कारों से जुड़ने का एक राष्ट्रवादी मिशन है।

जिलाअध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 13 व 14 ,15 अक्टूबर को सदस्यता अभियान को लेकर महाअभियान चलेगा जिले के प्रत्येक बूथ पर , सक्रिय सदस्य बनने की जानकारी प्राप्त कर आगामी सदस्यता अभियान को गति देने के लिए योजना बनाकर तय लक्ष्य को प्राप्त करने में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार , उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय , डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता - मीडिया प्रभारी , हरिओम यादव पूर्व विधायक , भंवर सिंह , हनुमंत बघेल , आकाश शर्मा , सुरेंद्र राठौर , केशव फौजी , श्रीनिवास शर्मा, रामनरेश कटारा , उदय सिंह ,देवेन्द्र बेनीबल , राजेश चौहान , राजीव राजपूत , शिव शंकर शर्मा सहित सभी मण्डल अध्यक्षगण, सदस्यता अभियान के संयोजक व कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

Next Story