उत्तर प्रदेश

Firozabad accident: हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Bharti Sahu 2
22 Nov 2024 11:11 AM IST
Firozabad accident: हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
x
Firozabad accident: आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो कार डिवाइडर से टकराने के बाद लोडर से जा टकराई। इस हादसे में लोडर का चालक और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।हादसा गुरुवार सुबह 5:30 बजे हुआ। एक लोडर आगरा से टाइल्स लादकर एटा जा रहा था। जब लोडर मोहम्मदाबाद मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो कार डिवाइडर से टकरा गई।
डिवाइडर से टकराने के बाद कार लोडर से जा टकराई। जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन गमगीन हैं। मृतक युवक के पिता ने बताया कि धर्मेंद्र अपने दोस्त कुलदीप के साथ टाइल्स लेकर एटा के लिए निकला था। मोहम्मदपुर के पास बोलेरो कार ने लोडर को टक्कर मार दी। मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है।
Next Story