- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- युवक पर फायरिंग, तलवार...
![युवक पर फायरिंग, तलवार से भी किया हमला युवक पर फायरिंग, तलवार से भी किया हमला](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/05/10/2869955-untitled-8-copy.webp)
x
बरेली। शादी समारोह से लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से जान बचने पर उस पर तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर के रहने वाले सौरभ दिवाकर ने बताया कि वह 2 मई को भुता में एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे।
आरोप है कि वहां पर मौजूद धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, राजपाल श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव ने गाली देकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। उसके बाद वह अपने घर लौट आए। रास्ते में सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर आरोपियों ने तमंचे की बट से हमला करके घायल कर दिया। उसके बाद उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और कार से तलवार निकालकर हमला करने लगे। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई और मौके से भाग गया।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
![Admin4 Admin4](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/30/1741877-whatsapp-image-2022-06-30-at-70706-pm.webp)
Admin4
Next Story