उत्तर प्रदेश

यूपी के प्रयागराज में बीजेपी नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

Bhumika Sahu
9 Nov 2021 12:25 PM IST
यूपी के प्रयागराज में बीजेपी नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर
x
जानकारी के मुताबिक सोमवार को रात दस बजे वह शौच करने के लिए बाहर आए थे और तभी घात लगाए बैठे पांच नकाबपोश बदमाशों ने पांच गोलियां अजय शर्मा को मार दी.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा गांव के बीजेपी नेता व प्रापर्टी डीलर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है और इस हमले वह घायल हो गए है. उन्हें गंभीर हालत में शहर के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक सोमवार को रात दस बजे वह शौच करने के लिए बाहर आए थे और तबी घात लगाए बैठे पांच नकाबपोश बदमाशों ने पांच गोलियां अजय शर्मा को मार दी. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.अजय शर्मा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं और बीजेपी नेता पर हमले की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं जानकारी के बाद कई लोग अस्पताल पहुंचे हैं. फिलहाल इस मामले का जांच कर रही है.


Next Story